भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अभिजीत रिंकू मित्रा को बड़ी जिम्मेदारी……. प्रदेश कार्यकारिणी में पुनः सदस्य नियुक्त……

बिलासपुर / भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अभिजीत रिंकू मित्रा को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक अनुपम पाल द्वारा, वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल की सहमति से की गई है।
मित्रा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। इसके साथ ही उन्हें जिला मुंगेली एवं पेंड्रा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जो उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।
अभिजीत रिंकू मित्रा लंबे समय से भाजपा के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।



