
राज्यपाल का प्रवास और खूनी संघर्ष में बुजुर्ग महिला की मौत…..बच्चे महिला सहित परिवार के आठ लोग घायल…..जिले की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल…..
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहां पर जिले की धर्म नगरी रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा ग्राम पंचायत में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अवैध संबंध के करना विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सूहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, आहिस्ता परवीन, सना परवीन और शेख सब्बीर शामिल हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।
परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत लेकर रतनपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे का हवाला देते हुए पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की और उन्हें अगले दिन आने को कहकर लौटा दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो यह जानलेवा हमला टल सकता था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे अवैध संबंध मुख्य वजह है,। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बिलासपुर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।



