हनुमान जयंती विवाद पर कोतवाली पुलिस सख्त……. 6 बदमाश गिरफ्तार…… शांति भंग करने पर कार्रवाई…..

बिलासपुर / हनुमान जयंती के दौरान हुए विवाद के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 6 आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
क्या है मामला…..
2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।

गिरफ्तार आरोपी….
सुजीत पाण्डेय (26 वर्ष) – कश्यप क्षेत्र
अमन उर्फ डिंपल (22 वर्ष) – टिकरापारा
आयुष खटीक (19 वर्ष) – टिकरापारा
चंदन खटीक (19 वर्ष) – टिकरापारा
अभिषेक उर्फ अभी खटीक (22 वर्ष) – टिकरापारा
रितीक खटीक (23 वर्ष) – टिकरापारा

पुलिस की कार्रवाई……
सिटी कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ
धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।

बदमाशों को सख्त चेतावनी…..
कार्रवाई के साथ ही कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अन्य गुंडा-बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी है और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button