बिलासपुर….. हनुमान जयंती शोभायात्रा में युवक पर चाकू से हमला…….. 3 आरोपी गिरफ्तार……..

बिलासपुर/ हनुमान जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान शहर में एक गंभीर वारदात सामने आई, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तोरवा थाना क्षेत्र में भीड़ के बीच एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला……
2 अप्रैल 2026 को बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं। इसी दौरान चांटीडीह सरकंडा निवासी सन्नी श्रीवास और सूरज साहू पेंडलवार अस्पताल, तोरवा के पास रैली देख रहे थे।
तभी दयालबंद क्षेत्र के रहने वाले प्रियांशु बोले अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। साइड हटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरोपी प्रियांशु बोले ने चाकू निकालकर सूरज साहू के पेट पर वार कर दिया।
घायल सूरज साहू को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई…..
घटना के बाद थाना तोरवा में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन ट्रैक की।
5 अप्रैल 2026 को पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी…..
प्रियांशु बोले (25 वर्ष)
ओम बोले (23 वर्ष)
के. राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश (26 वर्ष)



