कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को स्व सहायता समूह मोपका ने गोबर से निर्मित उत्पाद भेट किए
मोपका गोठान बिलासपुर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा निर्मित गोबर से बने उत्पादों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,अधारशिला विधा मंदिर के चेयरमैन शिक्षा विद अजय श्रीवास्तव,कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,एवँ प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण रॉय को सप्रेम भेट किया गया।
अटल श्रीवास्तव ने स्व सहायता समूह से 200 दिए खरीदे एवँ समूह के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवम गोबर से बनाये गए दीये के लिए, समिति की सराहना करते हुए बधाई दी,शासन की ओर से हर संभव मदद की बात कही,राष्टीय शहरी आजीविका मिशन परिवार ने अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। राष्टीय शहरी आजीविका मिशन के प्रमुख रूप से मिशन मैनेजर श्रीमती माया शुक्ला,श्रीमती पद्मावती एवम् महेश नामदेव उपस्थित थे।