राहगीरों को चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…… भेजे गए जेल…..


बिलासपुर/ जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लोगों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार और एक कार बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


क्या है मामला….
4 अप्रैल 2026 को रतनपुर थाना पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली कि रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्ति खुलेआम चाकू और कट्टा जैसे हथियार दिखाकर राहगीरों को डरा रहे हैं और इलाके में उत्पात मचा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की और मौके पर रवाना हुई।
मौके पर कार्रवाई….
पुलिस टीम ने रानीगांव मेन रोड पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 01 धारदार चाकू, 01 कट्टा नुमा हथियार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी….
नबीदाद खान (42 वर्ष), निवासी करैहापारा रतनपुर
दीशू कोरी (23 वर्ष), निवासी रानीगांव रतनपुर

पुलिस की कार्रवाई…..
दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button