
एक सौ छै ब्राह्मण बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार….
बिलासपुर–सोमवार को परशुराम ब्राह्मण समाज एवं परशुराम महिला ब्राह्मण कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा106 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार आचार्य पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री राम घोंघा बाबा मंदिर परिसर में सम्पन्न कराया।
परशुराम ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉक्टर गायत्री प्रसाद पाण्डेय, समाज की संरक्षिका राजश्री मिश्रा,रेखा पाण्डेय, महापौर पूजा विधानी ने भगवान परशुराम एवं हनुमान जी का पूजन कर एवं तेजस्व पाण्डेय ने हनुमान चालीसा पाठ कर उपनयन संस्कार प्रारंभ कराया।सर्वप्रथम मंडप,कलश, गौरी गणेश का पूजन फिर माग़र माटी, तेल हल्दी, चिकट, मुंडन, मुंज का जनेऊ धारण कराया गया फिर दंड धारण ,हवन , कर माताओं से भिक्षा मांग कर गुरु आचार्य को ला कर दिया।सभी बटुक शोभा यात्रा के रूप में विद्या अध्यन करने हेतु शहर के प्रमुख मार्ग से निकलकर हरददेव लाल के मंदिर तक बाजे गाजे के साथ निकले और फिर वापस श्री राम घोंघा बाबा परिसर में सभी बटुक वापस आए माताओं ने अपने बटुकों का परक्षन किया।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाज के अध्यक्ष डॉटर गायत्री प्रसाद पांडे, पंडित उमेश गौरहा,पंडित केशव तिवारी, पंडित ओम प्रकाश पांडे, पंडित सुनील द्विवेदी ,पंडितअजीत मिश्रा, पंडित शुभम तिवारी, पंडित निर्मल झा, यश पांडे, के, एल, शुक्ला, आई एस तिवारी ,शोभा मिश्रा, उमा त्रिपाठी, श्वेता अवस्थी,सुशीला तिवारी, विभा पांडे प्रतिभा तिवारी, शशी दुबे, सुलेखा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, पिंकी तिवारी, सीमा राजेश शुक्ला, सरिता पांडे, शोभा त्रिपाठी, पुष्पा दुबे, अन्नू अवस्थी पार्षद ममता अमित मिश्रा, अंजलि संतोष दुबे, जुगल सिंह ठाकुर, देवेंद्र साहू जी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।आभार परशुराम महिला ब्राह्मण कल्याण समिति की रेखा पाण्डेय ने व्यक्त किया।




