सूटकेश में गौमांस की तस्करी…..दो महिलाएं पकड़ाई……पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर किया गिरफ्तार……

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी निकलकर सामने आई जहां पर दो महिलाएं सूटकेश में गोमांस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी।जानकारी के अनुसार कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, उन्हें मुखबिर और गौ सेवकों से सूचना मिली कि, रायपुर की ओर से आने वाली ट्रेन में 2 महिलाएं सूटकेश में भरकर गौ मांस बिलासपुर ला रही है।इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर बिलासपुर रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की, इस दौरान दोनों महिलाओं के पास से सूटकेश दस किलो से अधिक गौमांस बरामद हुआ।पुलिस के पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है, दोनों महिलाओं मुस्लिम समाज की बताई जा रही है जो शहर के तालापारा इलाके की रहने वाली है।महिलाएं गौमांस भक्षण के लिए ला रही थी या वो इसके तस्करी में शामिल है इस बात का खुलासा आगे ही हो पाएगा।वही इस मामले की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और हिन्दूवादी नेताओं में जमकर गुस्सा देखने को मिला इतना ही नहीं वो एकत्रित होकर तोरवा पहुंचे हुए है।जहां उन्होंने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की और इनके पीछे कौन लोग है उनको भी उजागर करने की बात कही।अब बड़ा सवाल उठता है कि राज्य में गौमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध है तो ऐसे में महिलाओं को गोमांस कैसे मिला या फिर इसके पीछे कोई सरगना तो काम नहीं कर रहा।

Related Articles

Back to top button