
प्रेम प्रसंग का नाटक कर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
बिलासपुर–महिला संबंधी मामले में बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दैहिक शोषण के आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।बिल्हा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया द्वारा दिनांक 30.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे द्वारा पीडिता के साथ जान पहचान बनाकर शादी करने का झांसा देकर दिनांक 18.08.2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है।इस शिकायत पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे को पकडकर थाना लाया गया,जहां पर पर पूछताछ पर आरोपी ने पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को दिनांक 01.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी कर न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।



