
रुपया दुगुना का झांसा देने वाली चिटफंड कंपनी रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड का डायरेक्टर गिरफ्तार…..
बिलासपुर–धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कम्पनी के डायरेक्टर को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने सफलता पाई है।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.03.2025 को प्रार्थी फेकुराम चतुर्वेदी पिता स्व. रंगी लाल चतुर्वेदी निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच ग्राम करवा में “रीगल भवन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड” कंपनी के डायरेक्टर पंकज वर्मा द्वारा पैसा दोगुना करने का लालच देकर गांव के लोगों को एजेंट बनाकर निवेश करवाया गया।आरोपी द्वारा लोगों से राशि एकत्र कर करबला रोड स्थित कार्यालय में जमा कराया जाता था। इस प्रकार गांव के कई लोगों से लगभग 15,00,000/- रुपये की राशि जमा कराई गई, जिसके बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गया। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला कायम करते हुए आरोपी की पातासजी में लगी हुई थी।लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लग रही थी।जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर ग्राम टिकिया, चोरहटा, जिला रीवा (म.प्र.) में दबिश देकर आरोपी पंकज कुमार वर्मा को हिरासत में लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी पंकज कुमार वर्मा पिता स्व. रामानंद वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम टिकिया थाना चोरहटा, हा.मु. – शाही अपार्टमेंट नं.- 28 ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा (म.प्र.)द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



