जनगणना कार्य में लगे शिक्षक से मारपीट….आरोपी ग्रामीण के खिलाफ मामला हुआ दर्ज….

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक खबर निकलकर सामने आई जहां पर जनगणना कार्य को करने पहुंचे एक शिक्षक के साथ स्थानीय ग्रामीण युवक ने मारपीट करते हुए आईडी कार्ड को फाड़ दिया।

दरअसल पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का बताया जा रहा है जहां शनिवार की सुबह करीब 10 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा अपनी जनगणना ड्यूटी करने ग्राम घोघरा गए थे। इसी बीच गांव के मकान नंबर 141 में राम करेस चतुर्वेदी के घर के पास गांव के ही निर्मल सतनामी मौके पहुँचा और शिक्षक के साथ तुम यहां क्या कर रहे हो कहते हुए शिक्षक के साथ मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी शिक्षक ने जन गणना ड्यूटी का हवाला दिया।उसके बाद भी आरोपी युवक, शिक्षक की एक ना सुनते हुए उसका आईडी कार्ड,और शर्ट को फाड़ दिया। इधर मामले की जानकारी देने शिक्षक पंचायत भवन पहुंचा था कि आरोपी फिर वहां पहुंच गया और गांव के सरपंच के सामने ही शिक्षक का कॉलर पकड़ कर मारपीट करने लगा और उसे देख लेने की बात कहकर धमकी दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव किया। जिसके बाद शिक्षक दगौरी जाने निकला जिसका आरोपी ने रंजिश पूर्व चुराघाट तक पीछा किया। वहीं मामले में शिक्षक नेतराम पैंकरा ने थाना बिल्हा में पूरे घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने मामला कायम कर लिया।

Related Articles

Back to top button