एसीबी के हत्थे चढ़ा बाबू…..जुर्माने की राशि के नाम पर रिश्वत की मांग……

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई जहां पर रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में पदस्थ विजय पांडेय लिपिक के पद में कार्यरत है।बाबू के द्वारा शिकायतकर्ता देवेंद्र कश्यप के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामले में 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।उसी मामले में रिश्वत की मांग लिपिक विजय पांडेय ने जुर्माने की राशि को कम करवाने के एवज में की थी।

कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने कलेक्ट्रेट में जाल बिछाया और रंगे हाथों गिरफ्तारी करने के लिए टीम को तैनात कर दिया गया।जैसे ही बाबू विजय पांडेय ने रिश्वत के 15 हजार रुपये लिए, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया है। एसीबी फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।यह मामला प्रशासन में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भ्रष्टाचार पर एक कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button