
सेवा संकल्प अभियान के षोडश दिवस चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारिक एकजुटता और बिलासपुर के विकास पर दिया संदेश….. एयर कनेक्टिविटी,रेल एवं लॉजिस्टिक्स से लेकर शहर के थोक व्यापार क्षेत्र के पुनर्गठन तक विभिन्न विषयों पर हुआ सार्थक संवाद…..
बिलासपुर–बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान” के षोडश दिवस का कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की आरती एवं बंदेमातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश थौरानी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं उनकी टीम रहे। विशिष्ट अतिथि भागचंद बजाज , अध्यक्ष बिलासपुर इकाई, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में समस्त दाऊदी बोहरा समाज, बिलासपुर के प्रमुख शब्वीर भाई (नज़मी), देवकीनंदन व्यापारी संघ के अध्यक्ष दयानंद तीर्थानी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी जी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल एवं उनके देशसेवा के संकल्प से जुड़े विषयों का उल्लेख करते हुए सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में व्यापारिक समुदाय की भूमिका पर विचार रखो उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों को केवल अपने व्यवसायिक हितों तक सीमित न रहकर शहर एवं समाज के विकास से जुड़े विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बिलासपुर के समग्र विकास एवं भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विमान सेवा एवं एयर कनेक्टिविटी, परिवहन व्यवस्था, रेलवे कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स तथा व्यापारिक अधोसंरचना जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। बिलासपुर एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि सतीश श्रीरानी ने अपने संबोधन में व्यापारिक एकजुटता और मजबूत संगठन के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब व्यापारी संगठित होकर अपनी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को एक स्वर में शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं, तो उनकी बात प्रभावी रूप से संबंधित स्तर तक पहुंचती है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन की मजबूती चनाए रखने और सामूहिक हितों से जुड़े विषयों को एकजुट होकर उठाने की बात कही।
उन्होंने बिलासपुर की व्यापारिक व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि शहर के थोक व्यापारिक क्षेत्रों को व्यवस्थित तरीके से शहर के चाहरी क्षेत्रों की ओर विकसित करने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि शहर के भीतर यातायात का दबाव कम हो, व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो और ग्राहकों एवं व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने परिवहन, लॉजिस्टिक्स एवं रेलवे कनेक्टिविटी को व्यापारिक विकास के महत्वपूर्ण आधार के रूप में रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान पंकज पारेख,राजेश शाह, जितेंद्र सोनी, अजय सराफ,रौनक सात्र,यशवंत वर्मा, सूरज सोनी, शशांक स्वर्णकार एवं रवि सलूजा सहित बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के महासचिव श्रीकांत पांडे जी ने आभार व्यक्त करते हुए बिलासपुर की एयर कनेक्टिविटी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए नियमित एवं पर्याप्त हवाई सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इस विषय पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन अलंकृता मिश्र जी ने किया। कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं सराफा समाज के बीच आपसी समन्वय और बिलासपुर के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद देखने को मिला।




