
तेज रफ्तार स्कूटी ने साइकिल सवार महिला को मारी टक्कर….महिला गंभीर रूप से हुई घायल….
बिलासपुर–रविवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेफर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक नशे की हालात में था।इस हादसे में घायल महिला की स्थिति देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।



