एनएसयूआई करेगा केंद्रीय मंत्री निवास का घेराव….नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध…..

बिलासपुर–नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं एनएसयूआई बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में अगले महीने तीन जून को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव किया जाएगा।
घेराव कार्यक्रम को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। प्रेसवार्ता में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे और जिला अध्यक्ष रंजीत ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की भावनाओं को आहत किया है। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।एनयूएसआई की प्रमुख मांगें….
NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
NTA को भंग कर नई पारदर्शी परीक्षा एजेंसी बनाई जाए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
मामले की JPC से जांच कराई जाए।
पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो।
राष्ट्रीय परीक्षा सुरक्षा कानून बनाया जाए।
छात्रों को न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में मौजूद रहने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button