ब्रेकिंग न्यूज…..तेज रफ़्तार कार पलटी….वाहन छोड़कर भागी युवती….

बिलासपुर– तड़के सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।जहां पर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।लेकिन वही वाहन चली रही युवती के पैर में मामूली सी चोट आई है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक युवती अकेले कार चलाते हुए मंगला चौक से उसलापुर की तरफ जा रही थी।

युवती काफी तेज गति में कार को चलाते हुए जा रही थी,तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई।

गाड़ी के टकराते ही गाड़ी पलट गई।वही जब तक आस पास के लोग गाड़ी के पास पहुंचते तब तक गाड़ी से एक युवती बाहर निकलकर सीधे उसलापुर की तरफ भागने लगी।कुछ दूर आगे जाने के बाद उसी रास्ते में मोटरसाइकिल में खड़े एक युवक के साथ वह बैठकर उसलापुर की तरफ चली गई।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।हादसा क्यों और कैसे हुआ यह तो जांच का विषय है।क्या वाहन चलाते हुए युवती की आंख लग गई थी या फिर सड़क किनारे लगे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया।ऐसे बहुत से कारण है जो पुलिस की आगे की कार्रवाई से ही पता चल सकेगा।फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।सिर्फ जो भी नुकसान हुआ वह गाड़ी को हुआ।

Related Articles

Back to top button