
नगोई में सुशासन शिविर…..249 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण….. सुशासन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता– सुशांत शुक्ला
बिलासपुर–ग्राम नगोई में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में कुल 565 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 249 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। शिविर में राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम स्वनिधि, एनआरएलएम ऋण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण सहित स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों ने सैकड़ों हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।



