चरित्र शंका को लेकर पत्थर मारकर बाउंसर की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर–बीते दिनों बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में बाउंसर की बड़ी निर्ममता से हत्या का मामले सामने आया था।उक्त मामले में कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।चरित्र शंका को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4.06.2026 को प्रार्थी आलोक सिंह निवासी रेलिया जयरामनगर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.06.2026 के शाम को प्रार्थी आलोक सिंह एवं यशु पोर्ते के साथ पल्सर मोटर साइकिल में एवं मृतक निखिल गोस्वामी अपने स्कूटी में शराब लेकर होटल 4 सीजन के आगे का कच्ची मार्ग में जाकर शराब पी रहे थे कि दो मोटर साइकिल में 04 लोग आये जो एक मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स को हमारे पीछे और दूसरा मोटर साइकिल मृतक निखिल गोस्वामी के सामने खड़ी किया आरोपी भोला ने निखिल के आंख में मिर्ची पाउडर को डाल दिया और उसके साथियों के द्वारा निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दिया । जिसके बाद प्रार्थी के द्वारा डायल 112 में फोन कर सूचना देने पर घटनास्थल पर जाकर देखने पर निखिल गोस्वामी के ऊपर बड़ा सा पत्थर से सिर को गंभीर रूप से कुचल दिया गया था। अत्यधिक मात्र में खून बह रहा था जिसे इलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर डॉक्टर के द्वारा निखिल गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया है।इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए प्रकरण दिनांक से लगातार फरार आरोपियों को दिनांक 11.06.2026 को 01. दीपक दास मानिकपुरी उर्फ भोला दास पिता स्व बल्लू दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी भुंडा थाना कोटा 02. निखिल राव उर्फ निक्कू पिता नरेंद्र राव उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी 03. करण दास मानिकपुरी पिता स्व घनश्याम मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी 04. कुश साहू उर्फ बुतरू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी। तेलियापुराण भरारी थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 1224 मनमोहन कोसले एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर का विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button