
पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण…..पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग स्थित पुल के नीचे एक अज्ञात भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। भ्रूण को काली प्लास्टिक में लपेटकर फेंका गया था। सुबह लोगों की नजर पड़ने पर तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार भ्रूण को तड़के 4 से 5 बजे के बीच पुल के नीचे फेंका गया होगा ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



