मस्तूरी के किसान परसदा में दर्दनाक हादसा……टीन शेड लगाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौके पर हुई मौत…..

बिलासपुर -मस्तूरी थाना क्षेत्र के किसान परसदा गांव में करंट लगने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पात्रे के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार शंकर पात्रे अपने घर में टीन शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान शेड ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली का झटका इतना तेज था कि शंकर पात्रे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button