
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम विस्तारित बैठक संपन्न…..संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प..
बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम विस्तारित बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को बूथ, ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें जिला कार्यकारी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं जिला सचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नवगठित कार्यकारिणी की यह पहली विस्तारित बैठक संगठन की आगामी रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण रही।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अनुशासन, समर्पण और संगठन की विचारधारा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं, जिससे आगामी चुनावों में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिली है। अब ब्लॉक, सेक्टर, बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवाओं के उत्साह का समन्वय दिखाई देता है, जिसका लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाए, जिससे कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
बैठक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, राजेन्द्र शुक्ला, सियाराम कौशिक, प्रमोद नायक, राजेंद्र साहू (डब्बू), शिवबालक कौशिक, आत्मजीत मक्कड़, अनीता शुक्ला, विमल अग्रवाल, नितेश सिंह, गौरव दुबे, सुरेश ठाकुर, अजय सिंह, मुन्ना श्रीवास, शिवा पाण्डेय, राकेश यादव, दामोदर कांत, प्रवेश पटवा, अरुण त्रिवेदी, सुभाष अग्रवाल, भरत खांडेकर, शाहनवाज खान, राजू साहू, अमित साहू, अभ्युदय तिवारी, शैलेन्द्र निर्मलकर, राजेंद्र धीवर, भोला राम साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, गीतांजलि कौशिक, अभिनव तिवारी, संजीव पाल, शीतल जायसवाल, राजू सूर्यवंशी, अमित यादव, बिहारी देवांगन, प्रीति पाटनवार, सीमा पांडेय, इंद्राणी कौशिक, अनिल कौशिक, अजय यादव, जितेन्द्र राज, शहजादा खान, गौरीशंकर यादव, पवन साहू, सीतल दास मानिकपुरी, नीरज सोनी, बिसाहू कश्यप, सतेंद्र साहू, वीरेंद्र कौशिक, वीरेंद्र अवधेश कश्यप, शिवदयाल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




