फ्लैट में हुई लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी….घरेलू काम करने वाली पर संदेह……पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर-तारबाहर थाना क्षेत्र के विद्या नगर गली नंबर-5 स्थित जैन मंदिर के पास पूजा अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 401 में लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना का पता 20 जुलाई को उस समय चला, जब फ्लैट में रहने वाले किरायेदार ने घर की अलमारी की जांच की। अलमारी से सोने के नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और चार पेंडेंट सहित करीब 14 तोला सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है, गायब मिले।
जानकारी के अनुसार, फ्लैट में तेलीपारा स्थित टीचर कोचिंग से जुड़े 33 वर्षीय अभय अग्रवाल किराये पर निवास करते हैं। ज्वेलरी गायब मिलने के बाद मामले की सूचना तारबाहर पुलिस को दी गई। प्रारंभिक तौर पर घर में काम करने वाली महिला पर संदेह जताया गया है, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों सहित घरेलू काम करने वाली महिला से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी तथा घटना में शामिल व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button