मलेरिया पर वार जारी… लेकिन क्या ज़मीन पर दिख रहा है असर…..घर-घर जांच…. हर बुखार पर नजर क्या थमेगा मलेरिया का कहर……

बिलासपुर–जिले के कई क्षेत्रो में लगातार मिल रही मलेरिया की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक क्षेत्र में 21 मलेरिया मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम और उपचार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं। बुखार से पीड़ित लोगों का आरडी किट के माध्यम से मलेरिया टेस्ट किया जा रहा है। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है उनका तत्काल उपचार शुरू किया जा रहा है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से गांवों का दौरा कर रही हैं और कलेक्टर भी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। घर-घर सर्वे कर बुखार के मरीजों की पहचान कर उनका परीक्षण और इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मलेरिया के प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमित इलाकों में विशेष फोकस रखते हुए लोगों को साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव और समय पर जांच कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ताकि नए मामलों में कमी लाई जा सके।

हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्वास्थ्य विभाग के दावों का असर ज़मीनी स्तर पर कितना दिखाई देता है। क्या लगातार किए जा रहे सर्वे, जांच और उपचार से मलेरिया के मामलों पर वास्तव में नियंत्रण हो पाएगा, या प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को अभी भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button