स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर स्टेशन हाई अलर्ट…..आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने शुरू की सघन जांच…..चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा निगरानी….

बिलासपुर–स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीन दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू किया है। स्टेशन के प्रमुख हिस्सों के साथ यात्रियों और सामान पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अभियान के तहत पार्सल कार्यालय, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। दोनों सुरक्षा बलों की टीमें अगले तीन दिनों तक लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाएंगी।राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसे छूने के बजाय तत्काल आरपीएफ या जीआरपी को सूचना देने कहा गया है।सुरक्षा बलों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन के प्रमुख हिस्सों में जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी। यात्रियों की सतर्कता और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग को भी अहम बताया गया है।

Related Articles

Back to top button