
3एम के मुद्दे पर काजल हिंदुस्तानी ने साधा निशाना कहा- लव जिहाद से बचाव के लिए जागरूकता और संस्कार जरूरी….. युवाओं को रील से दूर रहने की दी नसीहत……
बिलासपुर–वंदेमातरम् मित्र मंडल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और मिशनरियों को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को ‘3एम’ यानी मुल्ला, मार्क्सिस्ट और मिशनरी से घिरा बताते हुए इनसे आजादी की जरूरत बताई। उनके बयानों को लेकर कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि वर्ष 2030 से पहले भारत को लव जिहाद से मुक्त करने का संकल्प है। उन्होंने हिंदू युवतियों को मुस्लिम युवकों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि जागरूकता और संस्कार के माध्यम से ही लव जिहाद जैसे मामलों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर महिला सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा में आवाज उठानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, जो चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि देश में कोई भी सरकार इन मुद्दों पर खुलकर बात नहीं करती। भारत में महिला प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की स्थिति में सुधार हो सकता है और लव जिहाद जैसे मामलों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
रील को बताया युवाओं की बर्बादी का रास्ता…..
युवाओं पर टिप्पणी करते हुए काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि आज की पीढ़ी वास्तविक जीवन से ज्यादा रील में व्यस्त है। रील के पीछे बढ़ती व्यस्तता युवाओं के भविष्य के लिए नुकसानदायक है और यही उनकी बर्बादी का रास्ता तय कर रही है।
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मनुस्मृति पढ़े बिना भी लोग ज्ञान देते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को पहले अपने उस धर्म की चिंता करने की सलाह दी, जिससे उनकी माता आती हैं। काजल हिंदुस्तानी के बयान कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहे।




