एक ही परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार… पुलिस ने 20 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ पिता-पुत्र और रिश्तेदार को दबोचा….

बिलासपुर–पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के तीन नशीली दवाओं के तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट जब्त किए हैं।जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर रेड, घर से चल रहा था नशे का कारोबार……
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस और ए.सी.सी.यू. (ACCU) की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम गुड़ी निवासी उग्रसेन लोनिया अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ मिलकर दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं लाकर इलाके में बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने गुड़ी स्थित संदेही के मकान पर छापेमारी की, जहां से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4,750 नग प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 2,495.64 ग्राम है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए वित्तीय जांच (Financial Investigation) भी कर रही है, ताकि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की कुर्क की जा सके।
गिरफ्तार आरोपी….
उग्रसेन लोनिया (60 वर्ष) – पिता: छेड़ूराम लोनिया
मुकेश कुमार लोनिया (30 वर्ष) – पिता: उग्रसेन लोनिया पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है।
परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा (20 वर्ष) – पिता: लक्ष्मी प्रसाद लोनिया (रिश्तेदार)
पुलिस अब मामले में ‘एंड-टू-एंड’ विवेचना कर यह पता लगा रही है कि दवाइयों की यह खेप किस राज्य से मंगवाई गई थी और इसमें अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button