गौवंश पर फरसे से हमला….गौसेवकों की टीम पहुंचकर की घायल नंदी का इलाज……मामला कायम कर जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर–सकरी थाना क्षेत्र से गौवंश के साथ क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैल पर अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद फरसा बैल की पीठ में ही फंसा रह गया। गंभीर हालत में गौवंश सड़क किनारे मिला, जिसके बाद गौ सेवकों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से हथियार बाहर निकाला और मामले की शिकायत पुलिस से की।घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे, जहां घायल नंदी की पीठ में धारदार हथियार फंसा हुआ था।नंदी की हालत गंभीर बनी हुई थी। गौ सेवकों ने काफी मशक्कत के बाद पीठ में फंसे फरसे को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नंदी को धारदारनुमा वस्तु से मारकर घायल करने की सूचना मिली थी। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है और पुलिस उसकी पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है। बेजुबान जानवर पर हुए इस हमले ने एक बार फिर पशु क्रूरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि गौवंश पर हमला किसने और क्यों किया।

Related Articles

Back to top button