प्रेस क्लब में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे….दोपहर में 200 लोगों ने ग्रहण किया भोग प्रसाद….शाम की आरती में विभिन्न संगठनों की महिलाएं हुईं शामिल…

बिलासपुर–राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजे भगवान श्री गणेश की आराधना में बुधवार को भक्तों की भीड़ जुटी। दोपहर में प्रेस क्लब परिसर में भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। पत्रकारों समेत करीब 200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को आयोजित संध्या आरती में शहर के विभिन्न संगठनों की महिलाएं भी शामिल हुईं। विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई। गणपति बप्पा के जयकारों से प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

संध्या आरती में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, मोहन होनप, शिव कुमार तिवारी, सैय्यद जफर, शादाब खान, आदिदास मानिकपुरी समेत पत्रकार और प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

आरती में विमलनी गुप्ता, सुनीता सोनी, देवहुति धीवर, सोनल अग्रवाल, भूमिका रायल, नेहा राजपूत, राजीव शर्मा, गौरव धनकर, विक्रांत केसरवानी और देवश्री रायल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button