पुलिस का सघन अभियान….73 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..

बिलासपुर-गणेश उत्सव और आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने बिलासपुर पुलिस ने सघन अभियान चलाया है। 1 से 15 सितंबर तक जिले में कुल 813 कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में 73 कार्रवाई, धारा 170 BNSS में 131, धारा 126 व 135(3) BNSS में 302 कार्रवाई की गई। पुलिस ने 83 स्थाई और 109 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए। वहीं 73 निगरानी गुंडा-बदमाशों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा स्टंटबाजी, शराब पीकर वाहन चलाने, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान हथियार लेकर घूमने, चाकूबाजी, नशा, स्टंटबाजी और उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वही बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं पर भी संदिग्ध या सामाजिक तत्वों के बारे में कोई भी सूचना या जानकारी हो उसे फौरन ही अपने आसपास क्षेत्र के थाने में सूचित करें और बिलासपुर पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button