शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

बिलासपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय पीड़ित ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना अंतर्गत दाबो निवासी मानिक लाल साहू से उसकी बीते दो सालों से पहचान थी।

जुलाई 2020 में युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। उसके बाद पुराना बस स्टैंड के पास एक मकान में युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद से युवक लगातार युवती से मिलता रहा। युवक ने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में युवक ने उससे मिलना बंद कर दिया। इस पर युवती शादी के लिए युवक से मिलने की कोशिश की। दिसंबर माह में युवक ने पीड़ित का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।इस पर वह उसे मिलने गांव पहुंच गई। मानिक लाल ने युवती को शादी से इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button