कोर्ट में पेशी के बाद महिला और उसकी माँ पर हमला…..देवर पर मारपीट और धमकी का आरोप…आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज…..

बिलासपुरजिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची दो महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौच की गई। पीड़िता कंचन गोरख की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर नीरज घोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंचन गोरख के अनुसार, उनके पति के साथ तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी सिलसिले में वह अपनी माँ के साथ कोर्ट में पेशी के लिए आई थीं। पेशी के बाद जब दोनों कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर पास की एक गली से गुजर रही थीं, तभी आरोपी देवर नीरज घोरे ने उन्हें रोक लिया।पीड़िता का आरोप है कि नीरज ने दोनों महिलाओं को घेरकर अश्लील गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने कंचन पर पहले से दर्ज कराई गई पुलिस रिपोर्ट को वापस लेने के लिए दबाव बनाया और धमकी भी दी।घटना के तुरंत बाद कंचन गोरख अपनी माँ के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नीरज घोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button