दो मासूम बहनों की मौत…… परिवार में पसरा मातम…..

बिलासपुर– सीपत थाना क्षेत्र के खैरा-लगरा गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पहले 13 वर्षीय नीशू की मौत हुई और अब शनिवार को इलाज के दौरान उसकी छह वर्षीय छोटी बहन तेजस्वनी ने भी दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात दोनों बहनें घर में जमीन पर सोई थीं। रात करीब एक बजे नीशू ने पेट दर्द की शिकायत की और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान तेजस्वनी की तबीयत भी खराब हो गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान नीशू की मौत हो गई। नीशू कक्षा छठवीं में पढ़ती थी।नीशू की मौत के बाद छोटी बहन तेजस्वनी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। तेजस्वनी कक्षा पहली की छात्रा थी। महज कुछ समय के अंतराल में दोनों बेटियों को खोने के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दोनों बच्चियों के जमीन पर सोने और अचानक पेट दर्द के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बहनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button