
पितृपक्ष के अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य…..
बिलासपुर–पितृपक्ष के पावन अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज द्वारा सेवा एवं सहयोग की भावना से हाफ वे होम (Half Way Home), कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान संस्था में जरूरतमंद लोगों को कपड़े, अनाज, बिस्किट, फल एवं चप्पल वितरित किए गए।

समाज की महिलाओं ने इस सेवा कार्य के माध्यम से मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों के साथ समय बिताया और उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। समाज द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य सामाजिक सरोकार एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज की पदाधिकारी श्रुति पांडेय, नीलिमा शर्मा, गायत्री तिवारी, विजय लक्ष्मी शर्मा, सविता पांडेय एवं वंदना मिश्रा सहित चाइना शुक्ला,प्रीति तिवारी,किरण बाला पांडेय सहित समाज की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।




