अंतरजातीय विवाह से क्षुब्ध भाई ने बहन और उसके पति पर किया जानलेवा हमला….घायलों का सिम्स में इलाज जारी….आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।जहां पर एक भाई ने अपनी बहन और उसके पति पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।दरअसल पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित धुरीपारा का बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगला के धुरीपारा में रात्रि लगभग 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। शमीर अली (23 वर्ष) और सनाया (21 वर्ष) ने लगभग दो वर्ष पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिससे सनाया का भाई नाराज था।

विवाह के करीब दो वर्ष बाद आज किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सनाया के भाई ने घर जाकर शमीर अली और सनाया पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बीच-बचाव करने आईं समीर की मां (सनाया की सास) को भी मामूली चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। दूसरी ओर, घायल पति-पत्नी का सिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button