गोपाष्टमी पर टिकरापारा की अटल वाटिका में गूंजे गौ माता के जयकारे,गौ सेवकों का हुआ अभिनंदन मां अंजना गौ सेवा समिति व विहिप का आयोजन: गोपाष्टमी पर विधि-विधान से हुआ गौ पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

बिलासपुर–गोपाष्टमी के पावन पर्व पर टिकरापारा स्थित अटल वाटिका में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां अंजना गौ सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गौ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनकी सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया।
गौ सेवकों का किया गया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान निःस्वार्थ भाव से गौ सेवा में जुटे शनि गौसेवा धाम के गौ सेवकों का विशेष सम्मान किया गया। समिति की ओर से गुड्डा कौशिक, मयंक, शिवराज, ओमप्रकाश, समीर, आकाश, शिवा सूर्या और नानू सूर्या सहित अन्य गौ सेवकों को श्रीफल और भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और पहचान है, इसका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
समिति व विहिप पदाधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता
आयोजन को सफल बनाने में मां अंजना गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं विहिप के जिला गौ सेवा प्रमुख पवन निर्मलकर, उपाध्यक्ष अमृत यादव, सचिव विकास अवसरिया, कोषाध्यक्ष विवेक सिंह, सह सचिव किशन देवांगन सहित सदस्य राजकुमारी बघेल, सुनील यादव, मोहित यादव, ओमकार विश्वकर्मा, भौमिक बघेल, संतोष शर्मा, प्रवीण झा, दिलीप वाधवानी, दिगंबर निर्मलकर, बादल, अजय सोमवार, लोमश और राहुल साहू का विशेष योगदान रहा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विहिप व बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर, जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी, प्रखंड संयोजक निखिल भोई व विवेक मिश्रा, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सितेंद्र गोरख व तुषार ठाकुर तथा एडवोकेट शलभ दीक्षित मौजूद रहे। साथ ही पार्षद कृष्णा रजक, पंकज सोनी, रोशन अवस्थी, दीपक प्रसून चतुर्वेदी, आचार्य संकल्प शुक्ला, सचिन आचार्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।




