अनसूया आश्रम में आंवला नवमी पर हुई विशेष पूजा-अर्चना,समग्र ब्राह्मण समाज मातृ शक्ति ने निभाई सहभागिता ……

बिलासपुर– समग्र ब्राह्मण समाज मातृ शक्ति इकाई चकरभाठा के तत्वावधान में आंवला नवमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की बहनों ने अनसूया आश्रम पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिसर में भंडारे व भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और समाजजनों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इस पुनीत धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समाज की सभी मातृ शक्तियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती अंजना पाठक, राजकुमारी द्विवेदी,आरती शर्मा, संगीता तिवारी,सरिता पांडे,अलका पांडे, विभा पांडे, रानी दुबे, ममता तिवारी और भुनेश्वरी तिवारी सहित समाज की अन्य बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।




