छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मिलीं प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका….जलकुंभी से वस्त्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा……

बिलासपुर–रायपुर स्थित राजभवन (लोक भवन) में बिलासपुर के प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका नीरजा सक्सेना ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका से सौजन्य एवं शिष्टाचार मुलाकात की।

इस विशेष भेंट के दौरान जलकुंभी के अभिनव प्रयोग, उसके रेशे से वस्त्र (फैब्रिक) निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और समाज में स्वच्छता व जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संस्थापिका नीरजा सक्सेना ने राज्यपाल को बिलासपुर क्षेत्र में संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

जलकुंभी जो आमतौर पर जल निकायों में एक समस्या मानी जाती है।का उपयोग करके पर्यावरण-अनुकूल वस्त्र और सामग्री तैयार करने के इस नए प्रयास की महामहिम राज्यपाल जी ने सराहना की और संस्था के सामाजिक व पर्यावरण हितैषी कार्यों का प्रोत्साहन किया।इस अवसर पर डॉक्टर मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button