भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ….. कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का दीपोत्सव मिलन समारोह…..

बिलासपुर–नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति, महिला प्रकोष्ठ और कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कान्यकुब्ज भवन, इमलीपारा में दीपोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और मेधावी बच्चों की विशेष उपस्थिति ने इसे एक सुसंस्कृत और परिवारिक महाकुंभ का रूप दे दिया।

आतिथ्य एवं दीप प्रज्जवलन…..
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला और विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला तथा पूर्व विधायक शैलेष पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने की, जिन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। वहीं, कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी।
अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन और बड़ी घोषणाएं…..
ब्राह्मण एकजुटता और आर्थिक सहयोग….
मुख्य अतिथि अंजय शुक्ला ने वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बिलासपुर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के सम्मान की परंपरा की सराहना करते हुए समाज की आर्थिक दृष्टि से कमजोर 4 कन्याओं को 25-25 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
संस्कार और परंपरा……
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने पर जोर दिया और कहा कि ऐसे मिलन समारोह समाज को आपस में जोड़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति और सहभागिता का प्रतीक हैं।रायपुर से आए अतिथि सुरेश मिश्रा एवं अरुण शुक्ला ने भी अपने विचार साझा करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विशेष सम्मान एवं उपलब्धियां……
समारोह के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों और विशिष्ट योगदान देने वालों का गरिमामय सम्मान किया गया।
75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन सम्मान…..
आदित्य त्रिपाठी, गोपाल तिवारी, महेश प्रसाद तिवारी, जितेन्द्र प्रसाद पांडेय, अरुण शुक्ला, रश्मि शुक्ला, कमला दीक्षित, महेश तिवारी (पंडाकापा), दुर्गा प्रसाद बाजपेयी और रमेश चंद्र तिवारी (जोंकी)।
स्वर्ण जयन्ती युगल सम्मान विवाह के 50 वर्ष पूर्ण करने पर…..
राम प्रसाद शुक्ला व उर्मिला शुक्ला, सनत त्रिवेदी व लता त्रिवेदी, तथा डॉ. कृष्ण कुमार शुक्ला व शीला शुक्ला।प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं……
रिधिमा अवस्थी, प्रशंसा पांडेय, शिविका शुक्ला और त्रिशिर दीक्षित को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विशिष्ट सेवा सम्मान….
विगत 5 वर्षों में समाज के किसी सदस्य के यहां शोक (गमी) होने पर भोजन पहुंचाने की संवेदनशील सेवा हेतु कृष्ण मोहन पांडेय (उपाध्यक्ष) एवं संजय तिवारी (कार्यकारिणी सदस्य) को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के विजेता और पुरस्कार वितरण
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण बाजपेयी, सचिव ममता दुबे एवं कोषाध्यक्ष मधु अवस्थी के मार्गदर्शन में 14 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनका पुरस्कार वितरण समारोह में किया गया।
- गरबा नृत्य (नवरात्रि विशेष): प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चे व महिलाएं; साथ ही वरिष्ठ महिलाओं के ‘नारायणी ग्रुप’ को विशेष पुरस्कार।
- पारंपरिक व्यंजन (महिलाएं): प्रथम- भावना पांडेय, द्वितीय- नमिता बाजपेयी, तृतीय- वंदना शुक्ला।
- फैंसी ड्रेस (बच्चे): प्रथम- परी शुक्ला, द्वितीय- अनुज तिवारी, तृतीय- अर्नव मिश्रा।
- दीप सजावट: प्रथम- किरण शुक्ला, द्वितीय- सुमन अवस्थी, तृतीय- रश्मि त्रिवेदी।
- ग्रीटिंग कार्ड निर्माण: प्रथम- आराध्य त्रिवेदी, द्वितीय- अक्षिता दुबे, तृतीय- अव्या अवस्थी।
- नृत्य (बच्चे): प्रथम- अव्या अवस्थी, द्वितीय- काव्या शुक्ला, तृतीय- अक्षिता दुबे।
- नृत्य (महिलाएं): प्रथम- शांभवी त्रिवेदी, द्वितीय- अक्षरा तिवारी।
- शंख बजाओ प्रतियोगिता: प्रथम- अर्चना पांडेय, द्वितीय- अर्चना तिवारी, तृतीय- आरती त्रिवेदी।
संचालन और आभार……
कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन अशोक त्रिवेदी व राजीव अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव राजेश शुक्ला द्वारा किया गया।
समारोह में रायपुर से पधारे रज्जन अग्निहोत्री, राघवेन्द्र मिश्र सहित समाज के कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, जगदीश त्रिवेदी, कृष्ण मोहन पांडेय, संदीप बाजपेयी, मनीष दीक्षित, शरद शुक्ला, प्रचार सचिव चंद्र प्रदीप बाजपेयी, सह सचिव राजन दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, दिव्य प्रकाश दुबे, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी, उषा किरण बाजपेयी, शिवा मिश्रा, शिव मंगल पांडेय, ज्ञान अवस्थी, दिनेश बाजपेयी, पार्षद अमित तिवारी, शाश्वत तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।



