वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अशोक व्यास छत्तीसगढ़ की प्रतिभा सम्मान से विभूषित…….

बिलासपुर– शहर में आयोजित स्वदेशी मेले के मंच पर वरिष्ठ पत्रकार एवं चर्चित लेखक अशोक व्यास को प्रतिष्ठित ‘छत्तीसगढ़ की प्रतिभा’ सम्मान से अलंकृत किया गया। स्वदेशी मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को व्यास को यह सम्मान प्रदान किया।

पत्रकारिता और साहित्यिक लेखन के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं विशिष्ट योगदान को रेखांकित करते हुए समिति ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि अशोक व्यास की लेखनी समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की बौद्धिक विरासत को समृद्ध कर रही है।
अनोखे विषय पर लेखन के लिए मिली विशेष सराहना….
उल्लेखनीय है कि अशोक व्यास अब तक विविध सामाजिक, समसामयिक और साहित्यिक विषयों पर 15 पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। उन्हें यह विशेष सम्मान मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में पत्नी जैसे संवेदनशील और पारिवारिक विषय पर स्वतंत्र रूप से लिखी गई पहली पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों’ के लिए प्रदान किया गया है। इस पुस्तक ने पाठकों और साहित्य जगत में अपनी मौलिकता के कारण विशेष पहचान बनाई है।
इस अवसर पर स्वदेशी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यास की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।



