पुलिस अधिकारियों का तबादला,डांगी होंगे बिलासपुर रेंज के नए आईजी

साल के जाते जाते अंतिम दिनों में राज्य शासन ने आधा दर्जन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नए सिरे से तबादले किए हैं। बिलासपुर के आईजी दीपांशु काबरा को अपर परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अपर परिवहन आयुक्त टी.आर. पैकरा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सरगुजा के प्रभारी आईजी रतन लाल डांगी को बिलासपुर का प्रभारी आईजी बनाया गया है।आर पी साय को सरगुजा रेंज अम्बिकापुर प्रभारी पुलिस महा निरीक्षक।।संजीव शुक्ला को कांकेर से चंदखुरी पुलिस आकादमी उपसंचालक और विनीत खंन्ना को रायपुर पुलिस मुख्यालय से कांकेर उप पुलिस महानिरीक्षक किया गया।।

Related Articles

Back to top button