जो बिडेन का वादा- अगर 2020 में राष्ट्रपति बन, तो भारत के साथ संबंध को मिलेगी उच्च प्राथमिकता

वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अगर वह नवंबर में चुनाव जीतते हैं, तो भारत के साथ संबंध मजबूत करना उनके प्रशासन की उच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका “नेचुरल पार्टनर” है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हमारी सुरक्षा के लिए भारत के भागीदार होने की जरूरत है और इसी तरह उनके लिए भी है। उन्होंने एक वर्चुअल फंड रेजर इवेंट के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

बीकन कैपिटल पार्टनर्स के चेयरमैन और सीईओ एलन लेवेंटल द्वारा आयोजित किए गए फंड रेजर कार्यक्रम में बिडेन ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका नेचुरल पार्टनर यानी स्वाभाविक सहयोगी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बिडेन ने कहा कि वह साझेदारी, एक रणनीतिक साझेदारी हमारी सुरक्षा में आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

उपराष्ट्रपति के रूप में अपने आठ साल का जिक्र किया। उन्होंने याद किया कि हमारे प्रशासन में मुझे एक दशक से अधिक समय पहले अमेरिका-भारत नागरिक परमाणु समझौते के लिए कांग्रेस की मंजूरी हासिल करने में एक भूमिका निभाने पर गर्व था, जो एक बड़ी बात है। बिडेन ने कहा कि हमारे संबंधों में महान प्रगति के लिए दरवाजे खोलने में मदद करना और भारत के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बिडेन प्रशासन में उच्च प्राथमिकता थी और यदि मैं राष्ट्रपति निर्वाचित होता हूं तो यह एक बार फिर उच्च प्राथमिकता होगी।

डेलावेयर के उपाध्यक्ष और सीनेटर, दोनों ही रूप में वह भारत-अमेरिका संबंधों के एक बड़े समर्थक थे। नवंबर के चुनावों के बारे में बिडेन ने कहा कि देश का चरित्र मतपत्र पर है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मतदान है और देश वर्तमान में अपनी आत्मा की लड़ाई में लगा हुआ है। बिडेन ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के असफल होने के लिए लताड़ लगाई। बिडेन ने कहा कि ट्रंप ने शुरुआत से ही चेतावनियों को नजरअंदाज किया, तैयारी करने से इनकार कर दिया और देश की रक्षा करने में विफल रहे।

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Related Articles

Back to top button