जिले के रसूखदार कॉलोनाइजर के खिलाफ बुलंद हो रही सोशल मीडिया में आवाज.. पुलिस की सरपरस्ती में दागदार बना इज्जतदार..

जिले के रसूखदार कॉलोनाइजर के खिलाफ शोसल मीडिया में जोरदार आवाज उठने लगी है.. पिछले दिनों एसआर साहू का सुखचैन सिंह के साथ हुआ विवाद का मामला सोशल मीडिया में छाया हुआ है.. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में इन दिनों पुलिस की सरपरस्ती में दागदार कॉलोनाइजर भी इज्जतदार बनकर दादागिरी करने से बाज नहीं आ रहा हैं.. कुछ दिनों पहले सुखचैन सिंह नामक व्यक्ति ने इसी दागदार कॉलोनाइजर एसआर साहू की कॉलोनी गीतांजलि सिटी में जमीन खरीदने के लिए उसके साथ सौदा किया था.. 12 लाख की लिखा पढ़ी के बाद सुखचैन सिंह ने उसे 11 लाख रुपए दे दिए थे.. लेकिन जब भी रजिस्ट्री की बात करता था तो
एसआर साहू ने उसे गुमराह कर उसके साथ बदतमीजी करने लगता था.. इसके बाद कुछ दिनों पहले सरकंडा थाने पहुंचकर सुखचैन ने एसआर साहू के खिलाफ घर में घुसकर लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत की थी.. जिसके बाद कॉलोनाइजर साहू भी अपने साथियों के साथ सरकंडा थाने पहुंचकर सुखचैन के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी.. लेकिन बिलासपुर पुलिस का न्याय तो देखिए, सुखचैन की शिकायत पर भले कोई ना कार्रवाई की गई हो.. लेकिन एसआर साहू के रसूख के सामने पुलिस की एक न चली और उन्हें सुखचैन सिंह के खिलाफ एफआइआर करना पड़ा था.. जिसके बाद शहर की तमाम मीडिया में इस मामले को लेकर जोरदार खबरें चली थी.. उसी खबर की अखबार की कटिंग सुखचैन सिंह ने सोशल मीडिया में अपलोड कर दी थी.. जिसके बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगह से लोगों की एसआर साहू के खिलाफ जमकर आवाज मुखर हुई थी, और लगातार उनके खिलाफ प्रतिक्रियाएं भी दी गई थी.. अगर ध्यान से देखा जाए तो यह समझा जा सकता है कि.. ऐसा साहू जो कि पूर्व में भी विवादित कॉलोनाइजर के रूप में शहर में जाने जाते रहे हैं.. उनके और भी बहुत ऐसे मामले हैं जो कि आज तक किसी के सामने नहीं आएं लेकिन सुखचैन सिंह के मामले में सोशल मीडिया पर लोग अपने साथ हुई धोखाधड़ी को जमकर लिख रहे हैं.. जिससे साफ जाहिर है कि.. जिस तरह पुलिस की सरपरस्ती में विवादित कॉलोनाइजर गुंडागर्दी करता है.. उसके रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है..

Related Articles

Back to top button