आरएसएस कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर हुआ संदेश कार्यक्रम…..

बिलासपुर–संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान संपूर्ण भारत वर्ष में “650वीं जयंती संदेश कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।

उसी कड़ी में रविवार को कालकर कुंज, संघ कार्यालय, मनोहर टॉकीज के पास, जुना बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव मीरशा अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार आयोग, छत्तीसगढ़ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षत शांतनु मुखोपाध्याय अध्यक्ष, इंजीनियर विजय मेहरा प्रदेश अध्यक्ष सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ माधव प्रेरणा केंद्र रहे।

वहीं मुख्य वक्ता के रूप में रमेश वर्मा, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत, गुरु रविदास जी के जीवन, कृतित्व एवं उनके प्रेरणादायी संदेशों पर उद्बोधन सुनने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन माधव प्रेरणा केंद्र, बिलासपुर द्वारा किया गया। समाज के सभी प्रबुद्धजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button