क्या बिलासपुर को भी नकटी गाँव बनाना चाहती है सरकार…..फिर गरीबों का आशियाना तोड़ने की तैयारी- शैलेष

बिलासपुर– बापू नगर में नगर निगम का गरीबों का मकान तोड़ने का तुगलकी फ़रमान जारी हो गया है,पहले ही ये सरकार बिलासपुर में व्यापारियों की दुकानें तोड़कर उनको बेरोजगार कर चुकी है,फिर बृहस्पति बाज़ार को तोड़ने की तैयारी कर रही थी लेकिन न्यायालय के कारण मामला अटका हुआ है और अब बापू नगर में ग़रीब जनता को बेघर करने की तैयारी कर रही है इसलिए बीजेपी सरकार में नगर निगम द्वारा मकान तोड़ने का नोटिस दे दिया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने अपना बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार अब फिर गरीबों का घर तोड़ने जा रही है बिलासपुर में और फिर से नकटी गाँव की घटना की पुनरावृति करने जा रही है,गरीबों को मकान देने का वादा करके उनको प्रधानमंत्री आवास नहीं दे पा रही है और समाचार पत्रों में बस विज्ञापन देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। घटिया बनाए मकानों में जानवरों जैसे फिर जनता के साथ सलूक करने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button