सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई…जान से मारने की धमकी देकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र के छोटे बिनौरी में सड़क में रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नील कमल मरावी (20 वर्ष), निवासी छोटे बिनौरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम ₹300 नगद और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रार्थी को धमकाकर पैसे और मोबाइल लूटने के बाद उसकी पत्नी को फोन कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए ₹5,000 PhonePe करने की धमकी भी दी थी। शिकायत पर अपराध दर्ज कर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button