
शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार…..
बिलासपुर–महिला संबंधी मामले में बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दैहिक शोषण के आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है।सकरी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा सकरी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी जान पहचान वर्ष 2022 में साहिल टंडन के साथ हुई थी साहिल टंडन मुडपार थाना सीपत का रहने वाला है उसकी बहन की शादी लोखंडी में हुई है जिसके कारण साहिल अपनी बहन के घर से मुडपार सीपत से ग्राम लोखंडी में आकर पढाई कर रहा था दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते जिसके कारण स्कूल आने जाने के दौरान जान पहचान दोस्ती हो गयी दोनो मोबाइल से एक दुसरे से बात करते थे साहिल टंडन प्रार्थिया को पसंद करता हूं शादी करके पत्नि बनाकर अपने पास रखना चाहता हूँ कहता था दिनांक 20-12-2022 को साहिल टंडन प्रार्थिया को अपनी बहन से मिलवाने की बात कहकर अपनी बहन के घर बुलाया था घर में उसकी बहन नही थी दोपहर करीबन 12/00 बजे साहिल टंडन अपनी बहन के घर कमरे में प्रार्थिया के साथ पहली बार शारीरिक संबंध स्थापित किया उसके बाद बोला कि मैं अपने परिवार के लोगों को तुम्हारे घर भेजकर तुमसे जल्द ही शादी करके पत्नि बनाकर अपने साथ रखूंगा उसके बाद वह प्रार्थिया को करीबन 02 वर्षो तक अपने घर मुडपार में ले जाकर रखा था जहां पर प्रार्थिया से लगातार दिनाक 25/12/2025 तक शारीरिक संबंध स्थापित कर बलात्कार करता रहा एवं प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात कहने पर अब तुमसे शादी नहीं करूंगा कहकर गांव की ही दुसरी लडकी को लेकर भाग गया जिसके साथ शादी करके रह रहा है प्रार्थिया की रिपेार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया।उमेश साहू थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी साहिल टंडन को ग्राम मुडपार से पकडा गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । सकरी पुलिस की तत्परता से अपराध पंजीबद्ध होने चंद घंटो के अंदर आरोपी को गिरफतार किया गया।



