तीज मिलन में सजी सुहागिनों की महफिल….. मानसी होनप के नृत्य ने बांधा समां…..बिलासपुर प्रेस क्लब में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तीज पर्व…..गीत-संगीत व मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने लिया हिस्सा…..

बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब में तीज पर्व के अवसर पर तीज मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। समारोह में प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों एवं उनके परिवारों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान मानसी होनप की शानदार नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा विभिन्न गानों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में रंग भर दिया। गीत-संगीत और नृत्य से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां भी आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ तीज की खुशियां बांटीं। समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।

आयोजन के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी व श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई। उपहार पाकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और आपसी मेल-जोल का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन पत्रकार परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव और आत्मीयता बढ़ाने के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकारगण एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में शीला पाठक, स्वाति मिश्रा,भारती दुबे, प्रियंका गहवई, मानसी होनप,ज्योति तिवारी,मंजू खरे,संतोषी वर्मा,दुर्गा पटेल,पूजा नवरंग , प्राची गोले, पूजा मिश्रा, ऋतु साहू,प्रियंका सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, प्रेस क्लब सदस्य वरिष्ठ पत्रकार भुवन वर्मा, प्रिय दुबे, सुरेश खरे, रज्जू कोसले,रवि शुक्ला, सैयद जफर ,प्रवीण ठाकुर, संतोष मिश्रा, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button