भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के बिलासपुर प्रवास को लेकर बैठक…..

बिलासपुर–भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक आज जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, संभाग प्रभारी आकाश सिंह ठाकुर, गौरी गुप्ता, सन्नी केसरी, वैभव गुप्ता, ऋषभ चतुर्वेदी, यश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के संभावित बिलासपुर प्रवास की तैयारियों को लेकर हुई। संभाग के उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वन बूथ 20 यूथ को लेकर चर्चा की गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों में सक्रियता के साथ दायित्वों के निर्वहन पर चर्चा हुई। सदस्यों से सोशल मीडिया एवं मीडिया की सक्रियता एवं भूमिका पर चर्चा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि सोशल मीडिया एवं मीडिया में सक्रियता जुटे रहना चाहिये। इस दिशा में लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किये जा रहे दुष्प्रचार के विरूद्ध सक्रियता के साथ मुंह तोड़ जवाब देना चाहिये। अपने प्रत्येक कार्यक्रमों का प्रकाशन मीडिया में प्रकाशन करा कर उचित रूप से प्रचार प्रसार किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उनकी भूमिका फील्ड में सक्रियता के साथ सशक्त रूप से होनी चाहिये। युवा मोर्चा की भूमिका हर क्षेत्र में प्रमुख रूप से सक्रियता के साथ होनी चाहिये।
प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के दौरे के समय सभी कार्यकर्ता उनके कार्यक्रमों को लेकर व्यापक रूप से तैयारियेां के साथ स्वागत की वृहद रूप से तैयारियों में जुट जाये। उन्होंने नये सदस्यता अभियान के लिये सक्रियता के साथ को जोड़ने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की भागीदारी पार्टी के हर कार्यक्रमों में होने से लोगों का उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने सभी जिला प्रभारयिों को मंडल से लेकर बूथ स्तर पर सतत् प्रवास करने को कहा।
इस मौके पर रौशन सिंह, आयुष सिंह ठाकुर, रविन्द्र भारती, दीपक यादव, राकेश साहू, सुमित शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, हितेश अजगले, आकाश पटेल, सुमित शर्मा, राज कमल कश्यप, केतन वर्मा, महर्षि बाजपेयी, कैलाश वस्त्रकार, तुषार चंद्राकर, अंकुर सिंह ठाकुर, अनीश गुप्ता, स्वर्णिम तिवारी, साहिल भाभा, गुलशन खाण्डेकर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button