किराया नहीं पटाने पर 19 दुकानें सील…. निगम कमिश्नर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई…..

बिलासपुर– नए बस स्टैंड परिसर स्थित नगर निगम की दुकानों पर किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर के निर्देश पर लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले 19 दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को कई बार बकाया किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि इन दुकानों के कब्जे को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

न्यायालय ने अपने फैसले में दुकानदारों को यथावत काबिज रहने की अनुमति देते हुए नगर निगम द्वारा निर्धारित किराया नियमित रूप से जमा करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद कई दुकानदार महीनों से किराया जमा नहीं कर रहे थे, जिससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था। नोटिस की समय-सीमा समाप्त होने और भुगतान नहीं मिलने पर निगम ने बकायेदार दुकानों को आगामी आदेश तक सील करने की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button