पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और मारपीट और ट्रक में तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर–ढाबे के बाहर ट्रक चालक से वाहन खड़े करने को लेकर अवैध वसूली और मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनोज कुमार यादव पिता विरेन्द्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बिल्हा मोड थाना हिर्री जिला बिलासपुर का दिनांक 09.05.2026 को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुढीपार टोलप्लाजा के पास मिथलेश गेंदले द्वारा ढाबा के बाहर गाडी खड़ी करने के नाम पर अवैध रूप से पैसो की मांग कर नही देने पर मारपीट कर वाहन के सामने का कांच तोडने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी मिथिलेश गेंदले पिता विजेन्द्र गेंदले उम्र 28 वर्ष निवासी मुढीपार को दिनांक 10.05.2026 को घटना मे प्रयुक्त बाॅस का डण्डा जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button